व्यथित हूं, शहीदों की आत्माओं को शांति, मृतकों के परिवारों को शक्ति और दुष्टात्माओं, हत्यारों को सदबुद्धि के लिये प्रार्थना करता हूं।
28 November 2008
01 November 2008
काम की बात
किसी के लिए त्याग करना अच्छी बात है पर उनमें यह भ्रम न पनपने दो कि तुम्हारा त्याग उनका अधिकार है।
- मजबूत बनो, सहनशील बनो ताकि कोई चन्द शब्दों की झाडू मारकर तुम्हें धूल की तरह दहलीज से बाहर न फेंक सके।
- एक फूल और इतने कांटे बताते हैं कि जीवन में दुख के बराबर सुख नही आते।
- दिल दे दे दिलासा (झूठी) ना दे, विष दे दे विश्वास (झूठा) ना दे।
- चाह (इच्छा) की परछाई ही दुख है। हर इच्छा अपने साथ दुख को लेकर आती है।
सफलता के मन्त्र
- जब आप किसी से वादा करते हैं तो अपने ऊपर एक कर्ज चढा लेते हैं।
- जो कुछ हमारे पास है उसमें संतोष करना उचित है, किन्तु हम जो कुछ हैं उससे संतुष्ट रहना उचित नही।
- नये मित्र बनाईये, पुराने मित्र संजोईये।
- दूसरों से वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप दूसरों से चाहते हैं।
- अपनी गलती को मानने में हिचकिचाएं नहीं।
- बहादुर बनें या बनने का अभिनय करें।
- दिन में कम से कम तीन लोगों की प्रशंसा करें।
- कोई भी कार्य हो सीखने की कोशिश करें।
- कभी किसी को धोखा ना दें।
- हर बात ( छोटी-बडी ) पर ध्यान दें।
- दूसरों के अनुभवों को सुनने की आदत डालें।
- ईश्वर से बुद्धि तथा शक्ति के लिए प्रार्थना करें।
- क्रोध पर काबू रखें, क्रोध में कोई कदम ना उठायें।
- आत्मविश्वास जगाईये और अपना जीवन-लक्ष्य बनाईये।
- समय बर्बाद न करें, जीवन प्रयत्न का ही नाम है।
- कभी भी दूसरों को अपने व्यापार या कार्य के रहस्य ना बताएं।
- वाचाल ना बनें, गप्पें ना हांकें, झूठ ना बोलें।
- असफलता से घबराएं नहीं, निराश होने की बजाय दोबारा प्रयत्न करें, सफलता की लडाई जारी रखें।
- कठिन से कठिन कार्य को भी असंभव ना समझें।
- 'ना' कहनी हो तो सभ्यता और सहजता से कहिये।
- अपने प्रतिद्वन्द्वी को कभी भी कमजोर या मूर्ख ना समझें।
- "कठिन है यह कार्य" कहने की बजाय "कार्य करने का मौका दीजिये" कहना सीखिये।
- हर कार्य को करने का साहस रखें।
- जीवन के मूल्य खोजिये।
- मेहनत का सदा सम्मान करें, चाहे वह किसी की भी मेहनत क्यों ना हो।
- "मुझे नही आता" कहने में हिचके नहीं।
- बडों को नमस्ते छोटों को प्यार करने की आदत डालिये।
- स्पष्टवादी बनें।
- सबसे मेलजोल का वातावरण बनाये रखें।
- चेहरे पर मुस्कराहट रखें।
- बात करते समय सामने वाली की आंखों में देखें।
Subscribe to:
Posts (Atom)